7th Pay Commission DA Hike: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जानें कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सितम्बर का महीना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। इस बार महीने की शुरुआत एकदम नए आकड़ो के साथ की गयी है। सितम्बर महीने में कर्मचारियों को DA में काफी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है ,जिसका कर्मचारी काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

सितम्बर के इस महीने में कर्मचारी बेहद खुश होने वाले है क्योकि इस महीने में जुलाई 2023 से लागु होने वाले महंगाई भत्ते कई ऐलान होने वाला है। 7th Pay Commission तहत इस महीने इसका बढ़ना तय है। इस साल जनवरी 2023 से जून 2023 के AICPI के इंडेक्स के नंबर्स पर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय हो चुका है। हालांकि, इसका सही तरीके से ऐलान अभी नहीं हुआ है, केंद्र सरकार जल्द ही इसे मंजूरी दे सकती है। अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़िए, जिससे आपको इससे जुडी सारी जानकारी मिल सके। तो चलिए लेख शुरू करते है |

7th Pay Commission DA Hike

सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशनर्स को इसका लाभ देते है। DA का मतलब कर्मचारीयो को महंगाई से राहत दिलाने के लिए सरकार से जो राशि प्रदान की जाती है उससे होता है। केंद्रीय सरकार इसमें साल में दो बार महंगाई को देखते हुए बढ़ोतरी करती है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता श्रम ब्यूरो की तरफ से जारी किये जाने वाले CPI -IW अपडेट से तय किया जाता है, और ऐसा साल में दो बार किया जाता है। इसके आकड़ो को सही तरीके से देखे तो जुलाई 2023 में CPI-IW, 3.3 प्वाइंट ऊपर चढ़कर 139.7 हो गया था। करीब एक साल पहले की इसी समान अवधि से तुलना करें तो ये करीब 0.90 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखता है।

सितम्बर महीने में कितना हो सकता है डीए हाइक

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होना लगभग तय है अभी जनवरी 2023 से उन्हें 42 फीसदी DA मिल रहा है। लेकिन, इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने के बाद ये 46 फीसदी तक बढ़ जाएगा। हालांकि, बीच में खबरें आई थी कि महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की ही बढ़ोतरी होगी। AICPI इंडेक्स के मुताबिक, जून 2023 तक कुल महंगाई भत्ता 46 फीसदी पहुंच चुका है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की इसकी घोसणा सरकार 27 सितम्बर को होने वाली केबिनेट बैठक में करेगी।

साल में कितनी बार डीए हाइक मिलता है ?

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में केंद्र सरकार हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को संशोधन करती है। इसका मतलब साफ़ साफ़ है की केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेनसेनभोगियो के DA में साल में दो बार बढ़ोतरी करती है।
अगर केंद्र सरकार दूसरी छमाही में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 46 फीसदी करने का फैसला करती है। तो फिर इसका लाभ कर्मचारियों और पेंशनर को 1 जुलाई 2023 से देखने को मिल सकता है। यानी कर्मचारियों की सैलरी में जोरदार और काफी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हम आपको बता दें कि महंगाई दर (Inflation Rate) को देखते हुए केंद्र सरकार कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी करती है। महंगाई जितनी अधिक होती है, कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी उतनी ही अधिक होने की उम्मीद होती है।

डीए हाइक सरकारी कर्मचारियो को मिलने को सैलेरी के साथ महंगाई से बचने के लिए दिया जाने वाला पैसा होता है। ये सरकारी कर्मचारियों को इसलिए दिया जाता है ताकि अपनी जरूरतों को बिना किसी बाधा के पूरा कर पाए। DA Hike का मतलब सर्कार द्वारा कर्मचारियों और पेंसन भोगीयो को मिलने वाले पैसो बढ़ोतरी करना होता है। ये प्रक्रिया साल में दो बार की जाती है ,जिसका लाभ सभी कर्मचारियों को मिलता है।

हमारे ग्रुप में जुड़ेClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

इस लेख में हमने आपको डीए हाइक से जुडी बेहद जरुरी जानकारी प्रदान की है। साथ ही साथ हमने आपको इसमें फायदे के बारे बताया है और इससे जुडी ऐसी जानकारी भी दी है जिसका की आपको पता होना ही चाइये। हमे आशा है आपको हमारे इस लेख से कुछ सिखने को मिला होगा ,और आपको आपके सवाल का जवाब भी मिल गया होगा। अगर आपको हमारा ये लेख अच्छा लगा हो तो आप इसके बारे में अपनी राय देना न भूले। धन्यवाद

Leave a Comment

Join Telegram